फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: सोमनाथ पर्व पर गुजरात गए दल से 15 लोग लापता, अधिकारियों में मचा हड़कंप, बिना बताए थे निकल गए

Thu, 16 Jul 2026 12:39 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

सोमनाथ पर्व पर गुजरात गए दल में से 15 लोग लापता हो गए। यह सभी नोडल अधिकारी को बिना बताए ही निकल गए। 
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमनाथ पर्व पर गुजरात गए दल में से 15 लोगों के लापता होने की खबर से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है की दल के यह सदस्य बिना अनुमति के कोई सूचना दिए बगैर द्वारकाधीश के दर्शन करने के लिए चले गए हैं।

विज्ञापन


गुजरात पर्यटन विभाग के नोडल अधिकारी द्वारा बताया गया कि पौड़ी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार व अन्य जनपद से 15 लोग बिना पूर्व अनुमति लिए तीन इनोवा कारों में द्वारकाधीश भ्रमण पर निकल गए। द्वारकाधीश कि सोमनाथ से दूरी लगभग 220 किलोमीटर है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: सिलक्यारा टनल में दर्दनाक हादसा, पत्थर की चपेट में आकर मजदूर की मौत; कंपनी प्रबंधन पर सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी जनपदीय नोडल अधिकारीगणों को पूर्व में ही यह स्पष्ट किया गया था कि नोडल विभाग गुजरात पर्यटन एवं खेल विभाग द्वारा सुरक्षा व अन्य कारणों से तय कार्यक्रम अनुसार ही सोमनाथ में भ्रमण-प्रवास की अनुमति दी गई है। समस्त श्रद्धालु गुजरात सरकार के आतिथ्य में है और सभी यात्रियों को अपने दल के साथ ही रहना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें