फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दो घंटे ठप रहा सर्वर

Thu, 16 Jul 2026 02:44 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। दून अस्पताल में दो घंटे तक सर्वर ठप रहने से जन्म प्रमाणपत्र नहीं बन पाए। ऐसे में कई आवेदकों को बैरंग लौटना पड़ा। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सुबह 10 बजे सर्वर में दिक्कत आई थी। पहले कर्मचारियों ने इसको सही करने की कोशिश की। जब कुछ देर तक स्थिति सामान्य नहीं हुई तो उन्होंने उच्च अधिकारियों को जानकारी दी। स्थिति को सामान्य करने में करीब दो घंटे का समय लग गया। इससे आवेदकों को काफी दिक्कतें आई हैं। इस पर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि साइट अपडेट होने की वजह से सर्वर में दिक्कत आई थी। फिलहाल सर्वर को दुरुस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें