फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर बनाई युवती की फर्जी आईडी, परिवार की तस्वीरों पर लगाई अश्लील फोटो

Wed, 15 May 2019 06:12 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

रुड़की के लक्सर क्षेत्र की एक युवती के नाम से किसी ने फेसबुक पर फर्जी आईडी बना दी है। इस आईडी पर कुछ अश्लील पोस्ट भी की गई है। जानकारी होने पर युवती के परिजनों ने तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक शख्स ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि किसी ने उसकी बेटी के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाई है। उसने बताया कि आईडी बनाने वाले ने उसके परिवार के फोटो लगाकर उस पर कुछ अश्लील फोटो वायरल की है।

इसकी जानकारी होने के बाद उसकी बेटी तनाव में है। पीड़ित पिता ने मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें