फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की सुरक्षा में डेंगू का 'डंक'

Sun, 13 Oct 2013 07:51 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
चिकित्सा शिक्षा मंत्री हरक सिंह रावत को निशाना बनाने के बाद डेंगू अब सचिवालय में घुस गया है। यहां मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के कार्यालय के सुरक्षाकर्मी पर डेंगू ने हमला बोल दिया है।
विज्ञापन


सुरक्षाकर्मी कॉंस्टेबिल प्रदीप कुमार को दून अस्पताल में भरती किया गया है। ब्लड सैंपल की जांच में उसे डेंगू की पुष्टि हो गई।

पढें, 'मोदी के करिश्मे से जीतेंगे पांचों लोकसभा सीट'

डेंगू की पुष्टि हो गई
दून अस्पताल के डेंगू वार्ड प्रभारी डा. प्रवीण पंवार ने बताया कि कॉंस्टेबिल प्रदीप कुमार को शनिवार शाम भरती किया गया था। ब्लड सैंपल की जांच में उसे डेंगू की पुष्टि हो गई है। उसका प्लेटलेट्स काउंट सत्तर हजार है।

इसके अलावा दून अस्पताल में रविवार को डेंगू के आठ नए रोगियों को भरती किया गया है। पांच डेंगू रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया। सिनर्जी अस्पताल में रविवार को डेंगू के दो नए रोगी भरती किए गए।
विज्ञापन


बीस नए रोगियों को भरती किया
श्रीमहंत इन्दिरेश अस्पताल में रविवार को डेंगू के बीस नए रोगियों को भरती किया गया है। इनमें छह रोगी देहरादून के हैं। इनमें इन्दिरा कालोनी चक्खूवाला के अजय कुमार, सहसपुर की कमर जहां, कल्यानपुर के गुलाब सिंह, चमन विहार माजरा की तानवी चौहान और पटेलनगर की रमा हैं। इसके अलावा सहारनपुर, हरिद्वार, बिजनौर आदि जिलों के रोगी हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें