फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: पहाड़ी इलाकों में बढ़ेगी ठंड, पांच जिलों में बर्फबारी के आसार

Wed, 13 Nov 2019 10:13 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
बर्फबारी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

प्रदेश के पांच जिलों में गुरुवार को बर्फबारी होने के आसार हैं। ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फ गिर सकती है। वहीं, प्रदेश के अन्य इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।

विज्ञापन

मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार 3500 मीटर और इससे अधिक ऊंचाई वाले ज्यादातर इलाकों में आज बर्फबारी हो सकती है।

उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बर्फ गिरने की ज्यादा संभावना है। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में भी बादल छाये रह सकते हैं। हालांकि अन्य स्थानों पर मौसम शुष्क बना रहेगा। किसी भी इलाके में बारिश के आसार नहीं हैं। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि राज्य के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हो सकती है। 

फिलहाल पाले से राहत
पहाड़ में ज्यादातर स्थानों पर अभी पाले से राहत है। मौसम केंद्र के अनुसार न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से कम होने पर पाला गिरता है। पहाड़ी इलाकों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान अभी सामान्य के आसपास बना हुआ है। इसमें कमी आने पर पहाड़ी क्षेत्रों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा बढ़ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें