फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मैक तस्कर की एक करोड़ रुपये की संपत्ति सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। स्मैक तस्करी करने वाले गिरोह के सरगना की एक करोड़ रुपये की संपत्ति सीज कर दी गई है। दिल्ली स्थित सक्षम प्राधिकरण ने तस्कर के गृह जनपद के विभिन्न दफ्तरों व बैंकों को इस संबंध में आदेश दिए हैं। तस्कर की इन संपत्तियों में चल और अचल दोनों शामिल हैं।
विज्ञापन

बता दें, गत जून में एसटीएफ ने हरिद्वार से स्मैक तस्करी करने वाले गिरोह के सात सदस्यों को पकड़ा था। इनके पास से करीब एक किलोग्राम स्मैक बरामद हुई थी। इस गैंग का सरगना बरेली निवासी रिजवान है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि एसटीएफ ने एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत विभिन्न संपत्तियों को फ्रीज व सीज कर रिपोर्ट सक्षम प्राधिकरण को भेजी गई थी। सक्षम प्राधिकरण दिल्ली ने अब इस संबंध में बरेली के जिलाधिकारी, सब रजिस्ट्रार, विभिन्न बैंकों को इन संपत्तियों को फ्रीज व सीज करने के आदेश दिए हैं।
यह हैं संपत्तियां
मोटरसाइकिल, स्कूटर, एक ट्रैक्टर, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का खाता (90 हजार रुपये), एसबीआई का खाता (15 हजार रुपये), यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का खाता(35 हजार रुपये), फिनो बैंक ऑफ इंडिया (39 हजार रुपये), घटगांव मीरगंज में जमीन के दो प्लॉट, मनकरा गांव मीरगंज में प्लॉट, चंदरपुर मीरगंज में प्लॉट, फतेहगंज पश्चिमी बरेली में दो प्लॉट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें