फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Nagar: जिले में मिले सिकल सेल एनीमिया के दो केस, दो लाख जनजातीय क्षेत्र के लोगों में किया गया सर्वे

Thu, 21 Nov 2024 09:04 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उत्तराखंड में में दो लाख जनजातीय क्षेत्र के लोगों में सर्वे कर जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्क्रीनिंग की, जिसमें ऊधमसिंह नगर जिले में दो लोगों में सिकल सेल एनीमिया मिला है।
विज्ञापन
डॉक्टर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में सिकल सेल एनीमिया के दो मामले मिले हैं। हालांकि, दोनों ही लोग स्वस्थ हैं। राष्ट्रीय सिकल एनीमिया उन्मूलन मिशन के तहत प्रदेशभर में जनजातीय क्षेत्र के दो लाख लोगों का सर्वे कर जांच की गई थी, जिसमें दो लोगों के खून नमूनों की जांच में सिकल सेल एनीमिया की पुष्टि हुई।

केंद्र सरकार के निर्देश पर चमोली, पिथौरागढ़, देहरादून व ऊधमसिंह नगर जिले के अलावा प्रदेशभर में जहां जनजातीय क्षेत्रों के लोग रह रहे हैं, उनका सर्वे कर जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो लाख लोगों की स्क्रीनिंग की, जिसमें ऊधमसिंह नगर जिले में दो लोगों में सिकल सेल एनीमिया मिला है।

यह आनुवांशिक रोग है। बीमारी संक्रमित माता-पिता से बच्चों में हो जाती है। ऊधमसिंह नगर में जनजातीय समाज के लोगों की संख्या काफी है। यह आनुवंशिक बीमारियां जनजातीय क्षेत्र के लोगों में अधिक होती है। सिकल सेल एनीमिया अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. अजय नागरकर ने बताया, सिकल सेल एनीमिया यह एक आनुवांशिक रोग है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: नवनियुक्त शिक्षकों की पर्वतीय जिलों में नहीं दिलचस्पी, अब तक 14 शिक्षक दे चुके इस्तीफा

जब तक खून की जांच नहीं कराई जाती है, तब तक इस रोग का पता नहीं लगता है। ऊधमसिंह नगर जिले में दो लोगों की जांच में सिकल सेल एनीमिया पाया गया। विभाग की ओर से नियमित काउंसलिंग की जाएगी।

विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें