दून जिलाधिकारी के आदेश के बाद जिला पूर्ति अधिकारी ने राशन कार्ड नवीनीकरण की डेडलाइन फिर से बढ़ा दी है।
पुराने राशन कार्ड उपभोक्ता अब 30 जून तक कार्ड नवीनीकरण करा सकते हैं। जिला पूर्ति अधिकारी पीएस पांगती ने बताया कि राशन कार्ड नवीनीकरण का काम लगभग हो चुका है। डेडलाइन सिर्फ इसलिए बढ़ाया गया है, ताकि अगर कोई उपभोक्ता छूट गया हो तो वह नवीनीकरण करा लें।
क्योंकि राज्य खाद्य योजना में उन्हीं उपभोक्ताओं को शामिल किया जाएगा, जिन्होंने कार्ड नवीनीकरण कराया है। वरना अगले माह से उनको राशन नहीं मिलेगा। विभाग अभी तक चार बार डेडलाइन बढ़ा चुका है। इसके बावजूद ना टारगेट पूरा हुआ और ना ही कार्ड नवीनीकरण का कार्य समाप्त हुआ।