फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवी के सौ फीसदी अंक

विज्ञापन
विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज भेल रानीपुर की हाईस्कूल की छात्रा शिवी त्यागी ने सभी पांचों विषय में सौ फीसदी अंक प्राप्त करके विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया है। शिवी का कहना है कि वह आईएएस बनकर देश और समाज की सेवा करना चाहती है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और माता-पिता को दिया है।
विज्ञापन

शिवी त्यागी का परिवार मूल रूप से धामपुर, बिजनौर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार शिवी के माता-पिता कुछ वर्ष पहले हरिद्वार में आ गए थे। उनके पिता कुवेंद्र त्यागी प्राइवेट नौकरी करते हैं। मां रेणु त्यागी एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं।
शिवी त्यागी ने बताया कि उनका सपना आईएएस बनने का है। क्योंकि इसमें लोगों की सेवा करने का जो अवसर मिलता है। वह अन्य सर्विस में नहीं है। शिवी का कहना है कि रिजल्ट को लेकर वह बेहद खुश हैं। मेरिट लिस्ट न बनने से थोड़ी मायूसी हुई है। शिवी का कहना है कि यदि मेरिट लिस्ट भी बन जाती तो एक अलग ही बात होती। फिर भी कोरोना संक्रमण के चलते सरकार ने बच्चों का साल भी बचाया और उनका जीवन भी जो बचाने का जो कार्य किया है, वह बेहद सराहनीय कदम है। शिवी का कहना है कि वह घर पर ही सात से आठ घंटे पढ़ाई करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें