कारोबार को भी गति मिल रही
व्यापार संघ के अध्यक्ष महेंद्र सेमवाल का कहना है कि, इस वर्ष यात्रियों की संख्या में इजाफा होने से कारोबार को भी गति मिल रही है, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिल रहा है। उन्होंने बताया कि केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद 10 मई से अभी तक त्रियुगीनारायण मंदिर में 2.50 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।
ये भी पढ़ें...International Coffee Day: दून में कॉफी की चुस्की के साथ मिलती है साहित्य की कुकीज, युवाओं में बढ़ रहा क्रेज
इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से मंदिर में दिनोंदिन रौनक बनी हुई है। प्रतिदिन पहुंच रहे डेढ़ से दो हजार श्रद्धालु अखंड ज्योति के दर्शन के साथ ही भगवान वामन की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। कई श्रद्धालु यहां परिवार सहित पूजा-अर्चना कर अपने घर-परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। - सर्वेश्वरानंद भट्ट, सचिव तीर्थपुरोहित समिति, त्रियुगीनारायण मंदिर