फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: छात्रसंघ चुनाव...गढ़वाल विश्वविद्यालय बिड़ला और बीजीआर परिसर में मतदान, छात्रों में उत्साह

Tue, 01 Oct 2024 03:52 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल/पौड़ी

सार

छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्रों में भारी उत्साह नजर आ रहा है। गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिड़ला और बीजीआर परिसर में मतदान जारी है।
विज्ञापन
बीजीआर परिसर पौड़ी में मतदाता करने जाते छात्र - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर में छात्रसंघ चुनाव को लेकर सुबह आठ बजे से मतदान हुआ। छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्र संगठनों में गजब का उत्साह दिख रहा है। छात्र सुबह से ही अपने प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने के लिए पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


14 बूथों पर छात्रसंघ के विभिन्न पदों के लिए मतदान किया जा रहा है। विवि व पुलिस प्रशासन निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने में जुटा हुआ है।  अभी तक सात फीसदी मतदान हो चुका है।विश्विद्यालय गेट पर संगठनों द्वारा अपने प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने की अपील की जा रही है। बिड़ला परिसर छावनी में तब्दील हुआ है। बिना डिजिटल आईडी कार्ड के वोट नहीं देने पर रोक है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश में सबसे अधिक निवेश करने वाली हरिद्वार जिले की 251 औद्योगिक इकाइयों को झटका, अपात्र घोषित
विज्ञापन


वहीं पौड़ी गढ़वाल विवि के बीजीआर परिसर में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान जारी है। पांच बूथों पर 824 छात्र  मतदाता करेंगे। जोकि आठ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। धीरे-धीरे मतदान बढ़ने लगा है। परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें