फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: सीमांत गुंजी गांव में बनेगा शिव धाम, पर्यटन विभाग कराएगा निर्माण, सेना भी करेगी मदद

Thu, 11 Jul 2024 11:27 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

नागरिक सेना संपर्क कांफ्रेंस में शिव धाम के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। पर्यटन विभाग निर्माण  कराएगा। वहीं सेना भी मदद करेगी।
विज्ञापन
बैठक लेती मुख्य सचिव राधा रतूड़ी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ जिले के सीमांत गांव गुंजी में शिव धाम बनेगा। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में हुई नागरिक सेना संपर्क कांफ्रेंस की बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा हुई। पर्यटन विभाग शिव धाम का निर्माण कराएगा, इसमें सेना भी सहयोग करेगी।

बुधवार को राज्य सचिवालय में आयोजित बैठक में राज्य एवं सेना के मध्य विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। सेना की ओर से सरहद में चल रहे रोड कनेक्टिविटी व अन्य अवस्थापना कार्यों के लिए भूमि अधिग्रहण के लंबित मसलों पर स्वीकृति की मांग की गई। मुख्य सचिव ने प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु को इस पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


बैठक में वाइब्रेंट विलेज योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विचार-विमर्श हुआ। मुख्य सचिव ने कहा कि वाइब्रेंट विलेज और विकसित भारत मिशन के कार्यों को पूरा करने के लिए राज्य सरकार और सेना के प्रभावी समन्वय पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें...जनसंख्या दिवस: बदलते उत्तराखंड की बिगड़ रही तस्वीर...गड़बड़ाया सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक ताना-बाना
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दिशा में राज्य एवं सेना को समन्वित प्रयास करने होंगे। बैठक में प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुधांशु, सचिव सचिन कुर्वे, सब एरिया कमांडर तथा जिलाधिकारी पिथौरागढ़, नैनीताल, पौड़ी व चंपावत वर्चुअल माध्यम से मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें