फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सात पेड़ों के अवैध कटान पर ग्रामीणों पर लगाया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
नराया से फेडूलानी मोटरमार्ग कटिंग के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पेड़ काटे गए थे। संयुक्त टीम के निरीक्षण में पेड़ों के अवैध कटान की पुष्टि हुई है। वन विभाग की टीम ने सात पेड़ों के अवैध कटान पर ग्रामीणों पर जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन


नराया के पूर्व प्रधान श्रीचंद तोमर ने जिलाधिकारी से की थी। डीएम के निर्देश पर तहसील प्रशासन, वन विभाग और लोनिवि अस्थाई खंड साहिया की टीम घटनास्थल पर पहुंची थी। टीम ने स्थलीय निरीक्षण में सात पेड़ों के अवैध कटान पर ग्रामीणों पर जुर्माना लगाया। चकराता वन प्रभाग की रिवर रेंज वन क्षेत्राधिकारी अनिल भट्ट ने कहा कि मार्ग कटिंग के दौरान पेड़ों के कटान के लिए वन विभाग से अनुमति नहीं ली गई थी। बताया की जांच रिर्पाट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। टीम में नायब तहसीलदार मनोहर लाल अंजुवाल, मुकेश कुमार, राजेंद्र लाल, रोशन लाल, विश्वजीत खत्री आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें