फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों ने निदेशालय में जड़ा ताला, घंटों तक रहे टंकी पर

विज्ञापन
समान कार्य समान वेतन समेत अन्य मांगों को लेकर सोमवार को शिक्षा निदेशालय में पानी की टंकी में चल र? - फोटो : DEHRADUN
विज्ञापन
देहरादून। पूर्व की भांति टीटी उत्तीर्ण शिक्षा मित्रों का उनके मूल विद्यालय में समायोजन करने और समान कार्य समान वेतन की मांग को लेकर आंदोलनरत शिक्षा मित्रों ने सोमवार को शिक्षा निदेशालय में ताला जड़ दिया। इतना ही नहीं करीब दो घंटे तक शिक्षा मित्रों ने टंकी पर चढ़कर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। हालांकि बाद में दो दिन के भीतर समस्या का समाधान होने का आश्वासन मिलने के बाद शिक्षामित्र टंकी से नीचे उतर गए।
विज्ञापन

दो सूत्री मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलनरत शिक्षामित्रों ने सोमवार को अपना आंदोलन उग्र कर दिया। उत्तराखंड क्रांतिकारी शिक्षामित्र संगठन के बैनर तले प्रदेश भर से आए शिक्षामित्र शिक्षा निदेशालय में पहुंचे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। जिसके कुछ देर बाद ही शिक्षामित्रों ने शिक्षा निदेशालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। माहौल बिगड़ता देख मौके पर पुलिस बल भी पहुंच गया। इसके बाद गुस्साए शिक्षामित्र पानी की टंकी पर चढ़ गए। इस दौरान प्रदर्शनकारी और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। लेकिन करीब दो घंटे तक शिक्षामित्रों ने पानी की टंकी पर चढ़कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। संगठन की ओर से प्राथमिक शिक्षा निदेशक को ज्ञापन सौंप जल्द मांगों को पूरा करने की मांग की। संगठन की अध्यक्ष प्रियंका शर्मा ने कहा कि शिक्षामित्र कई सालों से दुर्गम इलाकों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। संगठन ने अपनी दो सूत्री मांगों को लेकर इससे पहले भी कई बार मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक समेत विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखा। लेकिन सालों से हमारी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। जिससे गुस्साए शिक्षामित्रों ने आंदोलन को उग्र करने का निर्णय लिया। संगठन ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द मांगों को पूरा नहीं किया गया तो संगठन एक बार फिर उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें