परिवहन निगम ने सड़क हादसों की रोकथाम के लिए सोशल मीडिया और यात्रियों को मददगार बनाने का फैसला किया है।
अब बस चलाते समय कोई ड्राइवर मोबाइल पर बात करता है और कोई यात्री उसकी फोटो खींचकर रोडवेज अधिकारियों को व्हाट्सएप पर भेज देता है तो ड्राइवर पर हजारों का जुर्माना लगेगा और फोटो खींचने वाले यात्री को नगद इनाम मिलेगा।
महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। इतना ही नहीं, जिन अधिकारियों के पास व्हाट्सएप नहीं है जैन ने उन्हें जल्द अपने मोबाइल में ये सेवा शुरू करने के निर्देश दिए हैं।