फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहा रही थी युवती तभी युवक घर में घुसा और दिया दिल-दहलाने वाली घटना को अंजाम

Mon, 28 Aug 2017 08:26 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
युवती को ब्लैकमेल कर दो साल तक दुष्कर्म करता रहा - फोटो : ANI
विज्ञापन
युवती नहा रही थी तभी एक युवक घर में घुस आया। उसके बाद उस वहशी ने युवती के साथ जो किया उसे सुनकर आप यह जान जाएंगे कि कोई इंसान किस हद तक नीचता दिखा सकता है।
विज्ञापन


उत्तराखंड के रामनगर एक युवक, युवती को ब्लैकमेल कर उससे दो साल तक दुष्कर्म करता रहा।

पीड़ित युवती का आरोप है कि दो साल पहले एक युवक ने उसकी नहाते वक्त अश्लील क्लिपिंग बना ली और फिर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा।

एमएमएस वायरल करने की धमकी दी

डीएम को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवार्इ की मांग
युवती ने दुष्कर्म का विरोध किया तो वहशी युवक ने उसका एमएमएस वायरल करने की धमकी दी है। जिससे परेशान युवती ने इस संबंध में डीएम को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवार्इ की मांग की है। 

युवती द्वारा भेजे गए शिकायती पत्र में कहा गया है कि गांव के ही युवक ने दो साल पहले नहाते समय छिपकर मोबाइल से क्लिपिंग बना ली। जिससे वह युवती को ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा।

बीती छह अगस्त को भी आरोपी ने उसे जबरन अपने घर की छत पर बुलाया और दुष्कर्म किया।
 
विज्ञापन

आरोपी ने मां और बहन के साथ मारपीट और गाली गलौज की

बदनाम करने के लिए मोबाइल से बनाई अश्लील क्लिपिंग
पीड़िता ने बताया कि इस दौरान भी युवक ने उसकी क्लिपिंग बनाई थी। इस वहज से वह मानसिक और शारिरिक रूप से प्रताड़ित हुई है।

परेशान युवती ने जब मां और बहन को अपनी आपबीती सुनार्इ तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट और गाली गलौज की।

साथ ही वह उसे बदनाम करने के लिए मोबाइल से बनाई गई उसकी अश्लील क्लिपिंग को भी वायरल करने की धमकी देने लगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें