फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तृप्ति देसाई नास्तिक, कर रही राजनीति: शंकराचार्य

Sun, 24 Apr 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
स्वामी स्वरूपानंद
विज्ञापन
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा कि महाराष्ट्र के शनि शिंगणापुर मंदिर में जबरन घुसी तृप्ति देसाई नास्तिक है। उस पर शनि का प्रकोप है। उसी की वजह से उनके साथ कई बार मारपीट हो चुकी है।
विज्ञापन


शनिवार को शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती हरिद्वार के कनखल स्थित शंकराचार्य मठ से उज्जैन कुंभ के लिए रवाना हुए। इससे पूर्व पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने तृप्ति पर निशाना साधा। कहा कि राजनीति में आने के लिए वह यह सब कर रही हैं।

साधु-संतों पर निशाना
कहा कि किसी भी धर्म की परंपरा को तोड़ने वाले को सजा जरूर मिलती है। उन्होंने साईं पर चढ़ावे को कालाधन करार दिया। कुछ ऐसे साधु-संतों पर भी उन्होंने निशाना साधा जो दलाली में संलिप्त रहते हैं। राजस्थान के दरगाह ख्वाजा के मुस्लिम अनुयायियों की ओर से कश्मीर में तिरंगा फहराने के प्रयास की जगद्गुरु ने सराहना की।
विज्ञापन


दहशत का माहौल होने से नहीं पहुंचे श्रद्धालु
अर्द्धकुंभ में स्नान करने श्रद्धालुओं की संख्या उम्मीद के मुताबिक बहुत कम रही। इसका कारण पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश में राजनीति में आए उथल-पुथल को बताया था। लेकिन शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने इसका कारण देश में दहशत का माहौल बताया। कहा कि मेला अवधि के दौरान पूरे देश में दहशत का माहौल बना रहा। देश में जगह-जगह से सूचनाएं आ रही थी कि कहीं भी भीड़ में बम ब्लास्ट हो सकता है। उसी डर की वजह से श्रद्धालुओं ने अर्द्धकुंभ से मुंह मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें