फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी मोड में भाजपा, कांग्रेस को घेरने के लिए बनाई रणनीति

Sun, 24 Apr 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
उत्तराखंड भाजपा - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
प्रदेश में जारी सियासी संकट के बीच भाजपा और कांग्रेस ‘इलेक्शन मोड’ में भी आती दिख रही है। दोनों राजनीतिक पार्टियों ने खुले तौर पर एलान करने के साथ ही अब आगामी चुनाव तैयारियां को लेकर बैठकें भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इसी कड़ी में भाजपा मिनी कोर कमेटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यालय में हुई। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को राजनीतिक तौर पर हर तरीके से घेरने की रणनीति पर चिंतन किया गया।

हर स्थिति के लिए कर रहे तैयारी
सूत्रों के मुताबिक कोर कमेटी की बैठक में सहमति बनी कि पार्टी स्तर पर आमजन में यह संदेश देने की कोशिश होगी कि राज्य में जो भी राजनीतिक अस्थिरता आई है उसके लिए सिर्फ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस पार्टी जिम्मेदार है। बैठक में राज्य में सरकार बनाने के साथ ही चुनावी तैयारियां पर गंभीर मंथन हुआ।
विज्ञापन


कोर कमेटी सदस्यों के बीच इस बात पर भी चर्चा हुई कि यदि सर्वोच्च अदालत ‘फ्लोर टेस्ट’ कराने का फरमान जारी करती है तो उस समय पार्टी की क्या रणनीति होगी? बैठक में विधानसभा भंग होने और चुनाव होने की स्थिति पर भी गंभीर चर्चा हुई।

सदस्यों में सहमति बनी कि कांग्रेस को बेनकाब करने के लिए बूथ लेवल से लेकर प्रदेश स्तर तक अभियान चलाया जाएगा, जिसके लिए यात्राओं के साथ ही जिले स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन किया जाएगा। कोर कमेटी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के अलावा पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मदन कौशिक, त्रिवेंद्र सिंह रावत, महामंत्री संजय कुमार, नरेश बंसल, खजानदास, गजराज सिंह विष्ट समेत कई पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें