फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो....एसजीआरआर विवि ने अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेटर स्नेह राणा को किया सम्मानित

विज्ञापन
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने अंतराष्ट्रीय क्रिकटर स्नेह राणा को किया गया सम्मानित।संवाद - फोटो : DEHRADUN
विज्ञापन
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने अपनी ब्रांड एंबेस्डर और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर स्नेह राणा को सम्मानित किया। उन्होंने स्नेह को सम्मान स्वरूप एक लाख रुपये का चेक और प्रशस्ति पत्र भेंट किया। स्नेह ने विवि की महिला क्रिकेट टीम के साथ मैच खेला और युवा खिलाड़ियों को टिप्स भी दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विवि के ऑडिटोरियम में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सुबह 11 बजे स्नेह राणा और उनकी कोच किरन शाह के प्रवेश करते ही पूरा ऑडिटोरियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ स्नेह राणा, कोच किरन शाह, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ उदय सिंह रावत, विश्वविद्यालय समन्वयक डॉ. आरपी सिंह, कुलसचिव डॉ. दीपक साहनी और डॉ. मालविका कांडपाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विधिवत शुरूआत की। स्नेह राणा ने बताया कि उन्होंने कॅरिअर के दौरान कई उतार चढ़ाव देखे हैं। यह उतार चढ़ाव खेल व खिलाड़ी की यात्रा का एक हिस्सा है।
उन्होंने देहरादून में अपने अभ्यास सत्रों, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल की कर्मभूमि, श्री महंत देवेन्द्र दास महाराज, कोच नरेंद्र शाह व किरन शाह को मंच से प्रणाम करते हुए भूली बिसरी यादों को साझा किया। स्नेह राणा ने कहा कि एसजीआरआर रेसकोर्स स्कूल के ग्राउंड में बिताए समय व कोच नरेंद्र शाह के मार्गदर्शन से उन्हें हमेशा नई ऊर्जा मिली। एसजीआरआर परिवार के साथ बिताए लम्हों, एसजीआरआर रेसकोर्स ग्राउंड की यादों व इंग्लैंड में खेली गई करिश्माई पारियों के संस्मरणों व अनुभवों को भी बांटा। दरबार साहिब, श्री झंडे साहिब, श्री गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज पर उनकी अटूट विश्वास व आस्था है।
विज्ञापन

कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने स्नेह राणा को एक लाख रुपये का चेक, दरबार साहिब का स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर मनोज तिवारी, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. मनोज गहलोत, डॉ. कृतिमा उपाध्याय, डॉ. विपुल जैन, डॉ. कुमुद सकलानी, डॉ. पारुल गोयल, डॉ. मनीषा सिंह, डॉ. सरस्वती काला, डॉ. अलका चौधरी सहित फेकल्टी सदस्य व विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें