फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएफए चैंपियनशिप: पहले दिन महाराणा स्पोर्ट्स का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर बच्चों में खेल और प्रतिस्पर्धा जागृत करने की दिशा में बृहस्पतिवार को 11 दिवसीय स्पोर्ट्स फॉर ऑल (एसएफए) चैंपियनशिप की शुरुआत की गई। चैंपियनशिप के पहले दिन महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज का दबदबा रहा। चैंपियनशिप में प्रदेशभर के लगभग सौ से अधिक स्कूली बच्चे कई आयु वर्ग के 18 प्रतिस्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

11 दिनों तक चलने वाले खेल पांच स्थानों महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, पवेलियन ग्राउंड, परेड ग्राउंड मल्टी पर्पस हॉल, सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल और टोंसब्रिज स्कूल में आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटवॉल, मुक्केबाजी, शतरंज, फुटबॉल, जूडो, कबड्डी, शूटिंग, टेबल टेनिस, वालीबॉल आदि 18 प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जा रहीं हैं। पहले ही दिन महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज का वर्चस्व कायम रहा। स्पोर्ट्स कॉलेज के आदर्श यादव और प्रयांशु ने अंडर-16 कैटेगरी में 2000 मीटर और अंडर-18 कैटेगरी में 1500 मीटर में स्वर्ण पदक जीता। हरिद्वार स्थित पतंजलि गुरुकुलम के देबाद्रीत पाल ने अंडर-14 में शार्टपुट प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के ही हितेश गरिया और आकांश कुमार को रजत और कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
लड़कियों की अंडर-14 लांग जंप स्पर्धा में देहरादून के हिम ज्योति स्कूल की भावना ने 3.65 मीटर छलांग लगाकर पहला स्थान अर्जित किया। वैंटेज हाल स्कूल की दिवांशी को दूसरा स्थान, जबकि हिमज्योति की पलक को तीसरा स्थान मिला। एथलेटिक्स प्रतिस्पर्धाएं शुक्रवार को भी इसी मैदान में जारी रहेंगी। इस दौरान एसएफए के संस्थापक ऋषिकेश जोशी ने कहा कि ओलंपिक शैली में आयोजित किए जा रहे यह खेल अत्यंत महत्वपूर्ण इसलिए हैं कि जून माह में केंद्र सरकार के खेल मंत्रालय की ओर से हरियाणा स्थित पंचकुला में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन किया जा रहा, जिसके लिए उत्तराखंड ने भी कमर कस ली है। उत्तराखंड खेल विभाग का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि पहले दिन ही बच्चों की व्यापक भागीदारी देखकर खुशी हुई है। उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप में भाग ले रहे प्रत्येक खिलाड़ी का डिजिटल प्रोफाइल तैयार किया गया, जिसमें आंकड़े, रिकार्ड और मैच वीडियो हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें