फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: तलाकशुदा महिला ने मेट्रीमोनियल साइट पर बनाया प्रोफाइल, दिल देने के बाद फिर खाया प्यार में ऐसा धोखा

Thu, 21 Sep 2023 01:32 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

27 वर्षीय महिला ने बताया कि उसका अपने पति से तलाक हो चुका है। परिजनों के कहने पर उसने मेट्रीमोनियल वेबसाइट पर अपना प्रोफाइल बनाया था। देहराखास के रहने वाले एक व्यक्ति ने महिला से संपर्क किया। उसने महिला को मिलने के लिए बुलाया और एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया।
 
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तलाक शुदा महिला से युवक ने मेट्रीमोनियल वेबसाइट पर संपर्क किया और फिर उससे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। सात महीने तक कई बार दुष्कर्म करने के बाद युवक ने शादी से इन्कार कर दिया। युवक के इस छल का पता चलने के बाद पीड़िता ने पुलिस को शिकायत की, जिसके आधार पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

एसएचओ सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि एक महिला ने मंगलवार को थाने में शिकायत की थी। 27 वर्षीय महिला ने बताया कि उसका अपने पति से तलाक हो चुका है। परिजनों के कहने पर उसने मेट्रीमोनियल वेबसाइट पर अपना प्रोफाइल बनाया था।

विज्ञापन


होटल में ले जाकर दुष्कर्म
इस पर उसने तलाक के मुकदमे को प्रगति में होना लिखा था। देहराखास के रहने वाले अमित जुयाल ने महिला से संपर्क किया। जुयाल यहां पर एक टेलीकॉम कंपनी में काम करता है। उसने महिला को मिलने के लिए बुलाया और एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया।

ये भी पढ़ें...अल्जाइमर: वॉलेट रख कर भूल जाना...कुछ कहना है पर याद न आना...क्या आप भी करते हैं ऐसी हरकतें, तो जानें वजह

उसने महिला से कहा कि वह जल्द ही उससे शादी कर लेगा। गत मई में वह उसे घुमाने के लिए शिमला ले गया। यहां भी उसने एक होटल में महिला से दुष्कर्म किया। पिछले दिनों जब महिला ने युवक से शादी करने के लिए कहा तो उसने साफ इन्कार कर दिया। एसएचओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें