फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर: ट्रेन की टक्कर से हाथी की मौत, सूचना मिलते ही वन कर्मियों में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचे अधिकारी

Thu, 21 Sep 2023 11:53 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)।

सार

रेलवे लाइन के समीप एक हाथी का शव मिलने के बाद वन कर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में वन अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। 
विज्ञापन
हाथी की मौत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तराई पश्चिमी वन विभाग के आमपोखरा रेंज में रेल से टकराकर एक हाथी की मौत हो गई। वन कर्मियों के अनुसार हाथी रात के समय ट्रेन से टकराया था। फिलहाल हाथी के पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन


आमपोखरा रेंज के 64 नंबर गेट के पास रेलवे लाइन के समीप एक हाथी का बृहस्पतिवार सुबह शव मिला। हाथी का शव मिलने के बाद वन कर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में वन अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। मृत नर हाथी की उम्र 25 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। हाथी के शव पर रेल से टकराने की निशान मिले हैं।

ये भी पढ़ें...रुड़की न्यूज:  नारसन क्षेत्र के पास स्टील फैक्ट्री में हुआ तेज धमाका, मची अफरा-तफरी, 15 श्रमिक बुरी तरह झुलसे
विज्ञापन
विज्ञापन


तराई पश्चिमी वन विभाग के एसडीओ प्रदीप धोलाखंडी ने बताया कि बुधवार रात के समय किसी रेल से हाथी टक्करा गया। हाथी पटरी से 50 मीटर की दूरी पर गिरा पड़ा मिला। इस संबंध में रेलवे विभाग से संपर्क किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें