फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: नौकरी दिलवाने के नाम पर युवती के साथ हैवानियत, कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ डालकर लूटी आबरू

Mon, 23 May 2022 10:56 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

युवती का आरोप है कि आरोपी सुरेंद्र उसे लगातार अब फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। इसके साथ ही आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म भी किया। युवती का आरोप है कि आरोपी उसे घटना के बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार में सिक्योरिटी एजेंसी में काम करने वाली युवती को दूसरी जगह पर नौकरी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ डालकर पिलाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके साथ ही उसकी अश्लील फोटो व वीडियो भी बना ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी सिडकुल प्रमोद उनियाल के मुताबिक क्षेत्र की एक युवती ने शिकायत देकर बताया कि वह एक प्राइवेट एजेंसी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करती है। वह मूल रूप से नैनीताल के एक गांव की रहने वाली है। युवती का कहना है कि सिक्योरिटी गॉर्ड की नौकरी में कम रुपया मिलने के कारण वह कोटेक हेल्थ केयर किशनपुर रुड़की में नौकरी के लिए इंटरव्यू देने गई।

जहां पर उसकी मुलाकात सुरेंद्र कुमार निवासी बरेली सताऊ यूपी से हुई। युवती का आरोप है कि 22 फरवरी को सुरेंद्र ने उसे फोन करके कहा कि उसके एक कंपनी में नौकरी की बात कर ली है। 24 मार्च से ड्यूटी ज्वाइन करनी है और उसे अभी युवती के शैक्षिक दस्तावेज चाहिए। जिस पर वह युवती के कमरे पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेहोशी का फायदा उठाया

युवती का कहना है कि इस दौरान सुरेंद्र खाने-पीने का सामान भी लाया था। जिस पर सुरेंद्र ने उसे कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी। जिसे पीने के बाद युवती बेहोश हो गई। युवती का आरोप है कि उसकी बेहोशी का फायदा उठाते हुए आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो व फोटोग्राफ भी बनाए। युवती का आरोप है कि आरोपी सुरेंद्र उसे लगातार अब फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। इसके साथ ही आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म भी किया। युवती का आरोप है कि आरोपी उसे घटना के बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें...पीएम से किया वादा पूरा किया: बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने मोदी को भेंट की बाल मिठाई, कहा- आगे भी कराते रहेंगे मुंह मीठा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें