फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से वापस लौट रही बुलेरो से भिड़ा कैंटर, 7 बारातियों की मौत

Fri, 30 Jun 2017 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शेरकोट 
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर बुलेरो और कैंटर की आमने-समाने की जबरदस्त टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस और राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को वाहनों से निकालकर धामपुर सीएचची में भर्ती कराया।
विज्ञापन


यहां छह लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। घायलों में एक ने मेरठ ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घायलों को बिजनौर रेफर किया गया है। लक्सर (उत्तराखंड) के गांव फतवा निवासी अवनीश पुत्र सुरेश की बरात बुधवार रात काशीपुर गई थी।

शादी में लक्सर से बड़ी संख्या में रिश्तेदार गए थे। बृहस्पतिवार तड़के करीब साढ़े पांच बजे बुलेरो में गजराम, गोपाल सिंह, मोहन श्याम, नकली राम, अतर सिंह, हरिओम शर्मा, जयदेव, अशोक, राजेश, सौरभ लक्सर लौट रहे थे।
विज्ञापन


शेरकोट में हरिजन धर्मशाला के पास मोड़ पर सामने से आ रहे कैंटर से बुलेरो की जबरदस्त टक्कर हो गई। बुलेरो की टक्कर से कैंटर दस फुट गहरी खाई में गिर गया। 
विज्ञापन

इनकी हुई मौत

हादसे में बुलेरो में सवार सेवानिवृत्त शिक्षक गजराम (69) निवासी दाहना बिजनौर, प्रधानाध्यापक गोपाल सिंह (55) पुत्र महाराज सिंह निवासी रामपुर रायघटी, बुलेरो चालक मोहन श्याम (27), सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक नकली राम (72) पुत्र छोटन सिंह निवासी भीकमपुर, सेवानिवृत्त शिक्षक अतर सिंह (69) की मौत हो गई।

उधर, कैंटर चालक धर्मानंद जान बचाने के चक्कर में कूदते हुए कैंटर के पहिये के नीचे दब गया। उसकी भी मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

पुलिस व राहगीरों ने बामुश्किल घायल राजेश, अशोक, जयदेव, हरिओम शर्मा व सौरभ को सीएचसी से भर्ती करवाया। मेरठ ले जाते हुए घायल अध्यापक हरिओम  शर्मा (39) निवासी टांडा भागमल भोगपुर की रास्ते में मौत हो गई। दर्दनाक हादसे की सूचना से मृृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। शादी की सारी खुशियां मातम में बदल गईं।

हादसे के बाद शेरकोट में भारी भीड़ जमा हो गई। इससे हाईवे जाम हो गया। पुलिस ने घटों मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। पुलिस ने सुरेश चंद पुत्र रामपाल निवासी गांव फतवा की तहरीर पर धारा 279, 304ए, 337, 338, 427 आईपीसी में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने सीएचसी से शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ राकेश कुमार का कहना है कि हादसे में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें