फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएनजीसी कर्मचारी के खाते से उड़ाए साढ़े सात लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
ओएनजीसी कर्मचारी के खाते से ठगों ने साढ़े सात लाख रुपये निकाल लिए। उन्होंने बैंक को शिकायत की तो बैंक ने उनकी ही गलती बताकर वापस कर दिया। इस पर अब कैंट थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर कैंट एश्वर्य पाल ने बताया कि धोखाधड़ी विनोद कुमार निवासी कौलागढ़ के साथ हुई है। उन्होंने शिकायत की थी कि उनके खाते से पिछले महीने रुपये कट गए थे। कई बार उनके खाते से पैसे निकाले गए, जिनका मैसेज उनके पास आया था। उनके पास न तो कोई व्हाट्सएप आया और न ही कोई ई-मेल। कुल मिलाकर उनके खाते से 7.53 लाख रुपये कट गए। उनका खाता तेल भवन एसबीआई शाखा में है। विनोद कुमार बैंक शाखा में गए वहां उन्हें बताया गया कि उन्होंने ही किसी को ओटीपी या खाते की जानकारी आदि दी होगी। लिहाजा वह वहां से मायूस होकर लौट आए। इंस्पेक्टर ने बताया कि उन्होंने थाने को शिकायत की थी। यहां इस शिकायत को साइबर थाने भेजा गया। साइबर पुलिस की जांच के बाद अब मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें