प्रमुख पर्यटक स्थलों की कराई जाएगी सैर
सेमिनार में 17 व 18 अप्रैल को बैठकें होंगी। 19 से 20 अप्रैल को सेमिनार होगा। 21 अप्रैल को विभिन्न देशों के प्रतिनिधि टेक्निकल विजिट करेंगे। प्रदेश सरकार का मानना है कि इस आयोजन से उत्तराखंड को वैश्विक स्तर पर पहचान मिलेगी। वहीं, प्रतिभागियों को ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन और ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत बन रहीं सुरंगों के साथ ही प्रमुख पर्यटक स्थलों की सैर कराई जाएगी।
मशीनों की प्रदर्शनी लगेगी
सेमिनार के दौरान दुनिया के दूसरे मुल्कों में सुरंग निर्माण में इस्तेमाल हो रहीं मशीनों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
राज्य को यह होगा फायदा
उत्तराखंड राज्य का अधिकांश भूभाग पर्वतीय है। राज्य में टनल निर्माण से पर्वतीय क्षेत्र में आवागमन आरामदायक व सुलभ बनाने और यात्रा का समय कम करने का प्रयास हो रहा है। राज्य को टनल निर्माण की नवीनतम तकनीक की जानकारी मिलेगी। वर्तमान में रेलवे विकास निगम ऋषिकेश से कर्णप्रयाग के बीच 125 किमी लंबी रेलवे लाइन बना रहा है। इसमें 105 किमी लंबाई में टनल बनाई जा रही है। पर्यटन व आर्थिक विकास के लिहाज से यह अत्यंत लाभदायक है।
ये भी पढ़ें...Dehradun: खरसाली से यमुनोत्री रोपवे की राह में वन भूमि की अड़चन हुई दूर, नौ मिनट में धाम पहुंचेंगे श्रद्धालु
गडकरी मार्च में करेंगे मसूरी टनल का शिलान्यास
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी मसूरी टनल का शिलान्यास मार्च में करेंगे। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में गडकरी से मुलाकात कर उनसे टनल का शिलान्यास करने का अनुरोध किया था।