फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Covid Update: भीड़ वाले स्थानों पर आज से मास्क पहनना और अस्पतालों में कोविड जांच अनिवार्य, SOP जारी

Fri, 23 Dec 2022 02:56 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार ने कोविड की एसओपी जारी की। सभी डीएम और सीएमओ को दिशा-निर्देश दिए गए हैं कि कोरोना संक्रमित सैंपलों को अनिवार्य रूप से जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून भेजें।
विज्ञापन
कोविड जांच (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के नए वेरिएंट की देश में दस्तक से उत्तराखंड सरकार भी सतर्क हो गई है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए शुक्रवार से भीड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। वहीं, अस्पतालों में आने वाले सर्दी-जुकाम, बुखार व श्वसन तंत्र से संबंधित मरीजों की आरटीपीसीआर जांच भी जरूरी कर दी गई है।

विज्ञापन

गुरुवार को सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार ने कोविड की एसओपी (मानक प्रचालन प्रक्रिया) जारी की। सभी डीएम और सीएमओ को दिशा-निर्देश दिए गए हैं कि कोरोना संक्रमित सैंपलों को अनिवार्य रूप से जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून भेजें। जिससे कोरोना वायरस के नए वेरिएंट का पता लग सके और उसके प्रसार को रोका जा सके।
विज्ञापन

लोगों को कोविड नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जाए। केंद्र सरकार के दिशा-निर्देश के अनुसार हाई रिस्क आबादी वाले क्षेत्रों में अनिवार्य रूप से कोविड टीकाकरण पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें