फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सेलाकुई पुलिस ने वांछित गैंगस्टर को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जमानत की अवधि समाप्त होने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश न होने वाले गैंगस्टर को सेलाकुई थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे उच्च न्यायालय से स्वास्थ्य कारणों के आधार पर अल्प अवधि की जमानत मिली थी। वह जमानत की अवधि बढ़ने की बात कहकर पुलिस और जिला कारागार को लगातार गुमराह रहा था। उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। उस पर देहरादून के विभिन्न थानों में आठ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन




एसएसपी अजय सिंह को देहरादून के डिफेंस कॉलोनी निवासी संजीव मलिक के जमानत अवधि समाप्त होने के बाद न्यायालय, जिला कारागार और पुलिस को भ्रमित करने की शिकायत मिली थी। एसएसपी के निर्देश पर सेलाकुई थाना पुलिस ने आरोपी के विषय में जानकारी जुटाई। पुलिस को पता चला कि उसकी जमानत अवधि समाप्त हो चुकी है। थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया कि संजीव मलिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया कि उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसको न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें