फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विकासनगर में जंगल में आग लगाते वन गुर्जर समेत दो लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देहरादून वन प्रभाग की मल्हान रेंज के आरक्षित वन क्षेत्र में आग लगाते गुर्जर समेत दो लोगों को पकड़ा गया। दोनों के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। वन विभाग ने आरोपियों को एसडीएम न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन




देहरादून वन प्रभाग की मल्हान रेंज के वन क्षेत्राधिकारी एडी सिद्दीकी ने बताया कि रविवार देर रात वनकर्मी क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान शेरपुर के पास आरक्षित वन क्षेत्र में आग लगी हुई थी। दो लोग जंगल में आग लगाते हुए भी देखे गए। वनकर्मियों को देखते ही वे भागने लगे। घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया गया। दोनों आरोपियों की पहचान शेरपुर निवासी रविंद्र और लियाकत के रूप में हुई है। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि इनमें से एक व्यक्ति वन गुर्जर है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें