फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विवि में लिखा 'पाकिस्तान जिंदाबाद' का पत्र, देशद्रोह का मुकदमा दर्ज

Thu, 05 Jan 2017 11:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 5
garhwal university - फोटो : amar ujala
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में भारत विरोधी नारों की पर्ची चिपकाए जाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में गढ़वाल विवि के सुरक्षा अधिकारी हेम जोशी ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

2 of 5
letter - फोटो : amar ujala
बुधवार को गढ़वाल विवि प्रशासनिक भवन के प्रथम तल पर स्थित व्यावसायिक परीक्षा नियंत्रक कार्यालय की दीवार पर भारत विरोधी नारों की पर्ची चस्पा मिली थी। इस संबंध में बुधवार देर शाम को ही कुलसचिव डॉ. एके झा ने कोतवाली में शिकायती पत्र सौंपकर मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की थी।
विज्ञापन

3 of 5
police
हालांकि पुलिस बुधवार दिन में ही प्रशासनिक भवन का मुआयना कर चुकी थी। कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि विवि के सुरक्षा अधिकारी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ देशद्रोह के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

4 of 5
letter
चर्चाओं का बाजार रहा गर्म
विवि के प्रशासनिक भवन में देश विरोधी नारों की पर्ची मिलने की खबर पर बृहस्पतिवार को शहर व विवि में दिनभर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। कुछ लोग इसे किसी की शरारत बता रहे हैं, तो कुछ गंभीर मामला।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गढ़वाल विश्वविद्यालय - फोटो : file photo
छात्र नेता अतुल सती, अंकित कपरवाण का कहना है कि यदि किसी ने यह शरारत की है, तो उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। गंगा आरती समिति के अध्यक्ष प्रेम बल्लभ नैथानी ने कहा कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें