फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: बदरीनाथ धाम में जमकर बर्फबारी, चोटियों पर उतरा जन्नत सा नजारा

Thu, 05 Jan 2017 09:03 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जोशीमठ
विज्ञापन
1 of 6
Snowfall in Badrinath - फोटो : AmarUjala
उत्तराखंड स्थित बदरीनाथ धाम में बुधवार रात हुई जमकर बर्फबारी के बाद धाम परिसर और चोटियों ने बर्फ की मोटी चादर ओढ़ ली है।
विज्ञापन

2 of 6
Snowfall in Badrinath - फोटो : AmarUjala
बदरीनाथ धाम के साथ ही हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ समेत जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फ गिरी है। इसके चलते इलाके में जबर्दस्त ठंड पड़ रही है।
विज्ञापन

3 of 6
Snowfall in Badrinath - फोटो : AmarUjala
बृहस्पतिवार को दिनभर धूप खिली रहने से बर्फ से लदी चोटियां धवल हो उठी। चांदी सी गिरी बर्फ ने बदरीधाम में जन्नत सा नजारा बना दिया है।

4 of 6
Snowfall in Badrinath - फोटो : AmarUjala
बदरीनाथ धाम परिसर में बर्फ की मोटी चादर जमी हुई है। जोशीमठ क्षेत्र में सुबह और शाम को सर्द हवाएं चलने से ठंड हो रही है।
विज्ञापन

5 of 6
snowfall in auli - फोटो : VijayBamola/AmarUjala
निजमुला घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी हल्की बर्फबारी हुई। औली में रात्रि को बर्फबारी तो हुई, लेकिन बृहस्पतिवार को चटख धूप खिलने से बर्फ जम नहीं पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
snowfall in auli - फोटो : VijayBamola/AmarUjala
हालांकि औली में पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोग भी बर्फ देखने के लिए पहुंच रहे हैं। अभी तक बर्फबारी ऊंचाई वाले क्षेत्रों तक ही सीमित है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें