फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों के लिए बनाया जाए सुरक्षा कोष

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रतिनधिमंडल ने रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। प्रतिधिमंडल ने व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को रखा। साथ ही मांग की कि जानलेवा बीमारी के कारण हानि होने पर व्यापारियों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा कोष बनाए जाएं।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष लच्छू गुप्ता ने कहा कि वाणिज्य विभाग की ओर से व्यापारियों से कभी कभार अधिक धनराशि जमा की जा जाती है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए जाएं कि ज्यादा जमा धनराशि को नियमानुसार वापस किया जाए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद जैन ने कहा कि व्यापारियों की ओर से समस्त विवरण एवं वाणिज्य कर के भुगतान का विवरण पत्रावली में उपलब्ध कराने के बाद भी वाणिज्य कर विभाग की ओर से मनमाने ढंग से एक पक्षीय कर निर्धारण आदेश पारित किए जा रहे हैं। ऐसे एक पक्षीय आदेश को तत्काल रद्द किया जाए। प्रदेश मीडिया प्रभारी मधु जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री ने व्यापारियों की सभी समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण का आश्वासन दिया है। इस दौरान राजकुमार तिवारी, डीडी अरोड़ा, राहुल अग्रवाल, आंचल अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें