फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैसाखी पर तिथियां घोषित : छह मई को तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ और 19 को द्वितीय केदार मद्महेश्वर के खुलेंगे कपाट

Thu, 14 Apr 2022 10:54 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

छह मई को तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ और 19 मई को द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट खुलेंगे। बैसाखी पर बाबा की डोली के पंचकेदार गद्दीस्थल ऊखीमठ से मद्महेश्वर के लिए प्रस्थान का दिन भी तय किया गया।
विज्ञापन
मदमहेश्वर के कपाट खुलने की तिथि तय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज बैसाखी पर्व पर द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर और तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट खोलने की तिथि घोषित की गई। ओंकारेश्वर मंदिर में पंचांग गणना से निश्चित कर द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर और मर्कटेश्वर मंदिर मक्कूमठ में विधि-विधान के साथ तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट खोलने की तिथि व समय घोषित किया गया।

 

19 मई को विधिविधान के साथ द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट खोले जाएंगे। जबकि छह मई को भगवान तुंगनाथ के कपाट खुलेंगे। इसी दिन बाबा केदार के कपाट भी खुलेंगे। बाबा की डोली के पंचकेदार गद्दीस्थल ऊखीमठ से मद्महेश्वर के लिए प्रस्थान का दिन भी तय किया गया।

विज्ञापन


ओंकारेश्वर मंदिर के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार नौटियाल ने बताया कि बैसाखी पर 14 अप्रैल को प्रात: 9 बजे पंचकेदार गद्दीस्थल ऊखीमठ व मर्कटेश्वर मंदिर परिसर मक्कूमठ में आचार्य और वेदपाठियों द्वारा पंचांग गणना के आधार पर द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर व तृतीय भगवान तुंगनाथ केदार के कपाट खोलने की तिथि तय कर घोषित की गई।

ये भी पढ़ें...कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने दिखाए तेवर: पार्टी को कह सकते हैं अलविदा, पढ़िए सीएम धामी के लिए खुलेगी एक और राह

विज्ञापन
विज्ञापन

आराध्य की चल उत्सव विग्रह डोली के शीतकालीन गद्दीस्थल से मद्महेश्वर व तुंगनाथ प्रस्थान का कार्यक्रम भी निर्धारित की गई। उन्होंने बताया कि ओंकारेश्वर मंदिर में दोपहर बाद ढाई बजे भगवान बूढ़ा मद्महेश्वर को पुष्प रथ में विराजमान किया जाएगा। इसके बाद मंदिर की तीन परिक्रमा कर आराध्य की मूर्तियों को झूले से उतारकर गर्भगृह में विराजमान किया जाएगा। इस मौके परप पुजारी शिव शंकर लिंग, शिव लिंग, टी. गंगाधर लिंग, मृत्युंजय हीरेमठ, स्वयंवर प्रसाद सेमवाल आदि मौजूद थे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें