फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल जाते वक्त पुल से फिसलकर नदी में बही छात्रा, मौत

Fri, 14 Aug 2015 09:31 PM IST
ब्यरो/अमर उजाला, घाट (चमोली)
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को स्कूल जाते हुए चमोली के बंगाली गांव की एक छात्रा की चुफलागाड़ नदी में बहने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने छात्रा का शव नदी से निकाल लिया है। ग्रामीण छात्रा की मौत के लिए प्रशासन की अनदेखी को कारण बता रहे हैं।
विज्ञापन


बंगाली गांव निवासी राम सिंह की 17 वर्षीय पुत्री ममता पढ़ाई के लिए अपनी बहन की ससुराल लांखी गांव में रहती थी। वह जीआईसी बाजबगड़ में 12वीं की छात्रा थी।

पुल से फिसला पैर
शुक्रवार को ममता विद्यालय जाने के लिए पुल पार कर रही थी कि अचानक पैर फिसलने से वह चुफलागाड़ नदी के बहाव में जा गिरी। बच्चों का शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तेज बहाव और मटमैले पानी के चलते ममता दिखाई नहीं दी।
विज्ञापन


बाद में पुल से करीब दो मीटर की दूरी पर ममता नदी के किनारे पत्थर पर अटकी दिखाई दी। ग्रामीणों के पहुंचने तक ममता दम तोड़ चुकी थी। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

पुलिस चौकी प्रभारी प्रेम सिंह नेगी मय टीम मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। मामले की सूचना तहसील प्रशासन को भी दे दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें