फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून : स्कूल बस, वैन संचालकों ने किया आंदोलन का एलान

Sat, 31 Jul 2021 12:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

शुक्रवार को हुई बैठक में सहमति बनी कि आगामी 10 अगस्त को राजधानी के तमाम स्कूल बस व वैन संचालक परिजनों संग गांधी पार्क में धरना-प्रदर्शन करने के साथ ही जिलाधिकारी कार्यालय तक जुलूस निकालेंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिटी बस संचालकों ने बाद अब स्कूल बस और वैन संचालकों ने भी आंदोलन का एलान कर दिया है। उत्तराखंड स्कूल वैन एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार, शासन और परिवहन विभाग की ओर से बकाया टैक्स जमा कराने का दबाव बनाया गया तो वे आंदोलन शुरू कर देंगे।

विज्ञापन


शुक्रवार को हुई बैठक में सहमति बनी कि आगामी 10 अगस्त को राजधानी के तमाम स्कूल बस व वैन संचालक परिजनों संग गांधी पार्क में धरना-प्रदर्शन करने के साथ ही जिलाधिकारी कार्यालय तक जुलूस निकालेंगे।

संचालकों ने सरकार, शासन व परिवहन विभाग से टैक्स व इश्योरेंस माफ करने के साथ ही उत्पीड़न नहीं करने की गुजारिश की है। उत्तराखंड स्कूल वैन एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सचिन गुप्ता ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते पिछले दो साल से है स्कूल वैन, बस नहीं चल पा रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे में स्कूल वैन, बस संचालकों की आर्थिक हालत खराब है। वहीं, परिवहन विभाग व्यावसायिक गाड़ियों का टैक्स जमा करने को लेकर दबाव बना रहा है। स्कूल बस, वैन संचालकों ने चेतावनी दी कि यदि परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा टैक्स जमा कराने के नाम पर उत्पीड़न किया गया तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें