फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति घोटाले में पहली बार अभिभावकों पर मुकदमा, गलत आय प्रमाण पत्र दर्शाकर लिया था लाभ

Sat, 29 Feb 2020 08:41 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सेलाकुई

सार

  • सहायक समाज कल्याण अधिकारी की तहरीर पर सहसपुर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छात्रवृत्ति घोटाले में पुलिस ने इंस्टीट्यूट और कॉलेजों पर नकेल कसने के साथ ही अब उन लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दिया है। जिन्होंने गलत आय प्रमाण पत्र दर्शाकर पहले योजना के तहत अपने बच्चों को कॉलेज में प्रवेश दिलाया और फिर छात्रवृत्ति हासिल करने की कोशिश की।

विज्ञापन


ऐसे ही एक मामले में सहसपुर थाना पुलिस ने सहायक समाज कल्याण अधिकारी ब्लॉक रायपुर की तहरीर पर दो अभिभावकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

तहरीर में एडीओ ने कहा कि छात्रवृत्ति घोटाले की जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि सरकारी सेवा में कार्यरत होने के बावजूद अनंतराम निवासी न्यू उत्तरांचल कॉलोनी विकासनगर और मायाराम शर्मा निवासी त्यूनी ने पहले फर्जी आय प्रमाण पत्र बनाया और फिर इसी फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर उन्होंने छात्रवृत्ति हासिल करने के लिए अपने बच्चों को जेबीआईटी में प्रवेश दिलाया। एसएसआई रविंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें