फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन 2021: सावन का पहला सोमवार आज, उत्तराखंड के मंदिरों में लगी भक्तों की लंबी लाइन

Mon, 19 Jul 2021 04:43 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

सावन माह में की गई शिव उपासना बहुत ही फलदायी होती है और इसका फल बहुत जल्दी मिलता है।
विज्ञापन
सावन का पहला सोमवार होने से मंदिर में पूजा करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में हरेला पर्व के बाद से सावन की शुरूआत हो गई है। हालांकि मैदानी क्षेत्रों में सावन का पहला सोमवार 25 जुलाई को है। लेकिन पहाड़ी इलाकों में आज सावन का पहला सोमवार है। इस कारण आज तड़के से ही मंदिरों और शिवालयों के बाहर भक्तों की लंबी लाइन लग गई। बारिश भी भक्तों की आस्था को डिगा नहीं सकी। 

विज्ञापन


सावन भगवान शिव का सबसे प्रिय माह होता है। इस बार 19 जुलाई को सावन का पहला सोमवार होने से मंदिरों में जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की लंबी लाइन लग गई। वहीं कोरोना संक्रमण को देखते हुए शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करने के लिए कहा गया है। देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश और हल्द्वानी के साथ ही राज्य के सभी शिवालयों में पूजा अर्चना का दौर जारी है।

टिहरी जिले के देवलसारी महादेव, कोटेश्वर, ओणेश्वर, सत्येश्वर, बूढ़ाकेदार, कुंजेश्वर महादेव मंदिर में भी भक्त पूजा के लिए पहुंचे हैं। पंडित कामेश्वर प्रसाद उनियाल का कहना है कि भगवान शिव का जल धारा, बिल्व पत्र और दूध-दही से अभिषेक करना चाहिए।
विज्ञापन


सावन माह में की गई शिव उपासना बहुत ही फलदायी होती है और इसका फल बहुत जल्दी मिलता है। देवलसारी मंदिर के पुजारी गगन भट्ट ने जलाभिषेक करने आने वाले श्रद्धालुओं से मास्क पहनकर आने की अपील की है।

विज्ञापन

इस बार सावन में आएंगे चार सोमवार

इस बार सावन में चार सोमवार आएंगे। छह अगस्त को प्रदोष व्रत रहेगा। वहीं 13 अगस्त नाग पंचमी आएगी। धार्मिक मान्यता है कि सावन के पावन महीने में भगवान शिव की पूजन-अर्चना से भोले बाबा की कृपा बरसती है। 

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सावन भगवान शंकर का महीना माना जाता है। शिव का अर्थ कल्याण है। कहा जाता है कि कण-कण में भगवान शिव का वास है। सावन का महीना 16 जुलाई शुक्रवार से शुरू हो गया है। सावन में सोमवार को भगवान शिव की पूजा फलदायी मानी जाती है। इस बार सावन में कुल चार सोमवार आएंगे।

छह अगस्त को प्रदोष व्रत पड़ रहा है। 13 अगस्त को आ रही नाग पंचमी का फल भी शुभदायक है। विद्वत सभा के पूर्व अध्यक्ष पं. उदय शंकर भट्ट ने बताया कि सावन में भगवान शिव का अभिषेक करना अत्यंत फलकारी होता है। सोमवार को शिव मंदिरों में बेहर सिमित संख्या में भक्त पूजन-अभिषेक के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें