फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोद लिए गांव का विकास न होने की खबर पर भड़के मोदी के सांसद

Thu, 16 Jun 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार

सार

  • सांसद निधि से गोवर्धनपुर गांव में कितना बजट खर्च हुआ कोई जवाब नहीं दे पाए
  • सीएम की ओर से केंद्र से बजट मांगने की बातों को बताया इमोशनल ब्लैकमेलिंग
  • कहा, प्रदेश सरकार अभी तक आपदा मद में दिए बजट को भी खर्च नहीं कर पाई
विज्ञापन
रमेश पोखरियाल निशंक - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोद लिए गए गोवर्धनपुर गांव का विकास न होने की खबरों पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक भड़क गए। कहा कि उनके द्वारा गोद लिया गया गोवर्धनपुर गांव विकास की दृष्टि से देश में सातवां स्थान पर है और प्रदेश में पहले स्थान पर है। उन्होंने गांव में हुए विकास कार्यों को एक-एक कर गिनाया।
विज्ञापन


जो कार्य नहीं हो पाए उनके लिए प्रदेश सरकार को दोषी ठहराया। लेकिन सांसद निधि से उन्होंने गोद लिए गए गांव में कितना बजट खर्च किया और सांसद क्षेत्र में कहां-कितना बजट खर्च किया इसका जवाब नहीं दे पाए।

बृहस्पतिवार को प्रेसक्लब में पत्रकार वार्ता में सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि गोवर्धनपुर गांव में एनजीओ के माध्यम से कई विकास कार्य करवाए गए हैं। गांव में दूध बिकने के साथ अब वहां के निवासी अपनी उगाई सब्जी का उपयोग करते हैं।
विज्ञापन


गांव में शत-प्रतिशत टीकाकरण हुआ है, 181 लोगों को पेंशन मिल रही है, पौधरोपण के साथ बागवानी भी लोग कर रहे हैं, तालाब, व्यायाम शाला के साथ कई सड़कें गांव में बनाई गई हैं। पानी के लिए 1.3 करोड़ रुपये की लागत से टैंक बन रहा है।
विज्ञापन

बजट को लेकर सीएम रावत पर साधा निशाना

सांसद ने सीएम हरीश रावत को न‌िशाने पर ल‌िया। - फोटो : पीटीआई
सांसद ने मुख्यमंत्री हरीश रावत पर निशाना साधा। कहा कि मुख्यमंत्री संवेदनशील पत्र लिखकर प्रधानमंत्री से बजट की मांग कर रहे हैं। लेकिन यह नहीं बता रहे कि किस मद के लिए कितना बजट चाहिए।

आरोप लगाया कि सीएम बजट का रोना रो रहे हैं लेकिन वह आपदा मद में मिले बजट को भी अभी तक खर्च नहीं कर पाए हैं। कहा कि जुलाई तक बजट केंद्र ने स्वीकृत किया हुआ है। हाईवे का निर्माण अटके होने के सवाल पर कहा कि कंपनी को दो नोटिस देते हुए डि-फाल्टर घोषित किया जा चुका है। मामला हाईकोर्ट में भी पहुंच चुका है।

उन्होंने ऋषिकुल मैदान में होने वाली रैली को ऐतिहासिक होना बताया। इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान, प्रतिनिधि ओमप्रकाश जमदग्नि, आशु चौधरी, जिला मंत्री राकेश शर्मा, अनिल अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें