कश्मीर में उड़ी हमले में 18 जवानों की शहादत से गम और गुस्से से भरे हुए हिंदू क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव चौधरी ने पाकिस्तान कूच का ऐलान किया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
d
- फोटो : getty images
चौधरी इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का सिर काटकर लाने वाले को एक करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा कर चुके हैं।
विज्ञापन
3 of 6
संजीव चौधरी
- फोटो : fb
शनिवार शाम संजीव चौधरी ने कहा कि कश्मीर हमले के बाद से देश की जनता काफी आहत और आक्रोशित है।
4 of 6
sanjeev chaudhary
- फोटो : AmarUjala
उन्होंने कहा कि रविवार को वे खुद हरकी पैड़ी पर मां गंगा की पूजा अर्चना कर पाकिस्तान के लिए कूच करेंगे। उनके साथ सारे देश का समर्थन है।
विज्ञापन
5 of 6
संजीव चौधरी
- फोटो : AmarUjala
पाकिस्तान जाकर वे क्या करेंगे यह तो उन्हें भी नहीं मालूम लेकिन उनका दावा है कि जवानों की शहादत के बाद लोगों में उपजे आक्रोश के चलते जो भी हो सकता है वे करेंगे। संजीव भाजपा नेता भी हैं। पीछे तस्वीर में उन्हें भाजपा नेताओं के साथ देखा जा सकता है।
संजीव के बयान पर हरिद्वार भाजपा के जिलाध्यक्ष सुरेश राठौर ने कहा कि इस तरह के बयानों का कोई लेना देना नहीं है और न ही पार्टी के प्लेटफार्म पर यह बात कही गई है। अगर पार्टी के प्लेटफॉर्म पर कोई बात होती है तो उस पर संज्ञान लिया जाएगा।