फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: छात्रों के लिए राहत की खबर, समर्थ पोर्टल में अब 10 जुलाई तक कर सकते हैं पंजीकरण

Wed, 02 Jul 2025 04:15 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

कई छात्र-छात्राएं स्नातक में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल में पंजीकरण नहीं करा पाए थे। छात्र-छात्राओं को एक और मौका देने के लिए पंजीकरण की तिथि को 30 जून से बढ़ाकर 10 जुलाई कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राएं अब 10 जुलाई तक समर्थ पोर्टल में ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। उच्च शिक्षा सचिव डॉ रंजीत कुमार सिन्हा के निर्देश पर पंजीकरण की तिथि को बढ़ाया गया है।

प्रदेश में कई छात्र-छात्राएं स्नातक में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल में पंजीकरण नहीं करा पाए थे। उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक पंजीकरण से छूट गए इन छात्र-छात्राओं को एक और मौका देने के लिए पंजीकरण की तिथि को 30 जून से बढ़ाकर 10 जुलाई कर दिया गया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Tehri: ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे के पास कांवड़ यात्रियों का ट्रक पलटा, तीन की मौत, युद्धस्तर पर राहत-बचाव कार्य
विज्ञापन


बताया गया कि समर्थ पोर्टल पर अब तक 57, 571 पंजीकरण हुए हैं। इसमें 52746 अभ्यर्थियों ने विषय एवं संस्थान का विकल्प आवेदन पत्र में भरा है। कुमाऊँ विश्वविद्यालय में 23,914, श्री देव सुमन विश्वविद्यालय में 18,997 एवं ⁠सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के लिए 9835 छात्र-छात्रओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें