फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरकाशी भूस्खलन: बादल फटने के कारण लापता हुए लोगों की तलाश जारी, यमुनोत्री में जोखिम भरी आवाजाही

Wed, 02 Jul 2025 03:22 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

उत्तरकाशी में हुए भूस्खलन के दौरान लापता कुछ लोगों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। रेस्क्यू अभियान जारी है।
विज्ञापन
रेस्क्यू जारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते शनिवार को सिलाई बैंड में बादल फटने के कारण मलबे और पानी के साथ बहे सात लोगों को ढूंढने के लिए चौथे दिन के खोज-बचाव अभियान में एनडीआरएफ की ओर खोजी कुत्तों की मदद ली जा रही है। एनडीआरएफ और एसडीआर की ओर से मलबे सहित नदी के किनारे अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


सिलाई बैंड के समीप बादल फटने से यमुनोत्री हाईवे का करीब 20 मीटर हिस्सा बह गया था। वहीं, ऊपरी क्षेत्र में बादल फटने से टेंट्स में रह रहे नौ मजदूर पानी और मलबे के तेज बहाव में बहने से लापता हो गए। बाद में दो लोगों के शव बड़कोट में यमुना नदी में मिले। सात लापता लोगों को ढूंढने के लिए सिलाई बैंड और यमुना तट पर खोज बचाव अभियान चल रहा है।

ये भी पढ़ें...Tehri: ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे के पास कांवड़ यात्रियों का ट्रक पलटा, तीन की मौत, युद्धस्तर पर राहत-बचाव कार्य
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं यमुनोत्री हाईवे पर सिलाई बैंड ओजरी के पास चौथे दिन भी वाहनों को आवाजाही शुरू नहीं हो पाई है। पैदल आवाजाही जोखिम के साथ हो रही है। इधर यमुनोत्री हाईवे डामटा के पास मलबा आने से आवाजाही बंद हो गई है। एनएच के ईई मनोज रावत ने बताया कि डामटा में हाईवे खुलवाने को कहा गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें