फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sakshi Maharaj Statement: जिस जगह जामा मस्जिद बनाई गई वहां था भगवान विष्णु का मंदिर, सर्वे किया जाए मिलेंगी मूर्तियां

Tue, 17 May 2022 10:02 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश। 

सार

उन्नाव जिले से सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि दिल्ली में जिस जगह जामा मस्जिद बनाई गई है वहां भी मंदिर था। वह इस बात को वर्ष 2009 से कह रहे हैं। वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद की असलियत सामने आ चुकी है।
विज्ञापन
साक्षी महाराज - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि दिल्ली में जिस जगह जामा मस्जिद बनाई गई है वहां भी मंदिर था। उन्होंने कहा कि यमुना नदी के किनारे विष्णु भगवान का मंदिर है। वह इस बात को वर्ष 2009 से कह रहे हैं, तब वह मथुरा के विधायक थे।

विज्ञापन


मंगलवार को रेलवे रोड स्थित भगवान आश्रम पहुंचे सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि देश के सभी जाति-धर्म के लोगों को देश के संविधान और न्यायपालिका पर भरोसा रखना चाहिए। वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद की असलियत सामने आ चुकी है। जहां दूसरे संप्रदाय के आक्रांताओं में स्वरूप बदल कर मंदिर को मस्जिद बना दिया था। अब सर्वे रिपोर्ट में दूध का दूध पानी का पानी हो चुका है। उन्होंने कहा कि देश में कई मंदिरों को तोड़कर मस्जिद बनाई गई। आक्रांताओं ने मंदिरों का स्वरूप बदलने के बाद कई अवशेष छोड़ दिए थे। 

भारत में लाखों मंदिर हैं जो मुस्लिम आक्रांताओं द्वारा तोड़े गए
उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ की भूमि पर ज्ञानवापी मंदिर में न्यायालय के आदेश पर गठित टीम की ओर से किए गए सर्वे के बाद मिले साक्ष्यों ने हिंदू समाज को सुखद व दुखद अनुभव का एहसास कराया है। अब मुस्लिम समाज को भी यह एहसास हो गया है कि मुस्लिम आक्रांताओं ने हिंदू समाज का मान मर्दन करने के लिए मंदिरों पर आक्रमण कर मस्जिदों का ढांचा खड़ा किया है। ऐसे भारत में लाखों मंदिर हैं जोकि मुस्लिम आक्रांताओं द्वारा तोड़े गए। 

 
विज्ञापन

किसी भी मुस्लिम समाज के धर्मगुरु ने बात का खंडन नहीं किया
उन्होंने कहा कि जब मैं मथुरा का सांसद था, उस समय मैंने एक बात कही थी, कि दिल्ली में लाल किले के किनारे जिस जामा मस्जिद का निर्माण किया गया है। वहां भगवान विष्णु का मंदिर है यदि आज वहां खुदाई कर सर्वे किया जाए, तो वहां मूर्तियां ही मिलेंगी। आज तक किसी भी मुस्लिम समाज के धर्मगुरु ने उनकी बात का खंडन नहीं किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें