ये संकीर्ण और संकुचित मानसिकता है: कांग्रेस
फटी जींस पर पूर्व मुख्यमंत्री के बयान को प्रदेश कांग्रेस ने संकीर्ण और संकुचित मानसिकता करार दिया है। पार्टी की गढ़वाल मंडल की मीडिया प्रभारी गरिमा दसौनी ने कहा कि एक बार विवादों में फंसने के बाद भी तीरथ सिंह रावत अपने पद की गरिमा नहीं रख पा रहे हैं। गरिमा ने कहा कि तीरथ रावत का यह बयान कि फटी जींस बड़े बाप की औलाद होने का एहसास दिलाती है, उनकी नासमझ को दर्शाता है। उन्होंने तीरथ सिंह रावत से अपने बयान को लेकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।
ये भी पढ़ें...पिघल रही बर्फ: समय से पहले ही महकने लगी फूलों की घाटी, एक जून से कर सकेंगे पर्यटक प्राकृतिक सौंदर्य के दीदा
यूकेडी ने भी बोला हमला
भाजपा सांसद तीरथ सिंह रावत और प्रदेश प्रवक्ता शादाब शम्स के बयानों को उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल को अमर्यादित करार दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों नेता प्रदेश की जनता से माफी मांगें।