फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना संभावित स्थानों पर किए जाएंगे सुरक्षा उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी मनीष कुमार ने शनिवार को सड़क सुरक्षा अभियान को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को चिह्नित कर जल्द सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। साथ ही शहर में ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान चलाने के भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बैठक में सड़क सुरक्षा को लेकर अधिकारियों ने विचार व्यक्त किए। मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री जगजीत कुकरेजा ने बताया कि लंढौर क्षेत्र में पब्लिक पार्किंग पर कुछ होटल संचालकों ने अवैध तरीके से कब्जा कर लिया है। उन्होंने एसडीएम से इस पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही कहा कि पब्लिक पार्किंग पर अवैध कब्जे के कारण लोगों को मजबूरी में सड़क पर वाहन खड़े करने पड़ रहे हैं। एआरटीओ रश्मि पंत ने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पांच फरवरी को शहर में जन जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें छात्रों के साथ ही होटल एसोसिएशन, टैक्सी एसोसिएशन व नगर पालिका का सहयोग लिया जाएगा।
बताया कि स्कूली छात्रों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। एसडीएम मनीष कुमार ने बताया कि शहर के आसपास के क्षेत्र में ओवरलोडिंग वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। साथ ही दोपहिया वाहनों को हेलमेट पहनने के लिए निर्देशित किया जाएगा। माल रोड पर टैक्सी नंबर की स्कूटी के बेलगाम चलने पर पालिका अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आशुतोष सती, शहर कोतवाल देवेंद्र सिंह असवाल, सुनील बक्शी, एसडीओ उर्जा निगम पंकज थपलियाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें