फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag: सोनप्रयाग पार्किंग निविदा का मामला...जिला पंचायत ने बरती अनियमितता, निविदा निरस्त

Tue, 23 Jul 2024 11:02 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

25 लाख से अधिक धनराशि की निविदा को बिना ई-निविदा प्रक्रिया के जारी किया गया है। जिला पंचायत को 13 लाख 93 हजार रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचायतीराज निदेशक निधि यादव ने सोनप्रयाग में जिला पंचायत की पार्किंग की निविदा में बरती गई अनियमितता पर निविदा को निरस्त कर दिया है। मामले में विभागीय सचिव को अपर मुख्य अधिकारी सहित निविदा समिति के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति दी है।

विज्ञापन


सोनप्रयाग में पार्किंग संचालन के लिए जिला पंचायत ने निविदा आमंत्रित की थी। अनियमितता को लेकर एक जनहित याचिका उच्च न्यायालय में दायर की गई थी। इधर, पंचायतीराज निदेशक ने कहा है कि सोनप्रयाग में संचालित जिला पंचायत की पार्किंग की निविदा प्रक्रिया में अनियमितता बरती गई।

Union Budget: सीएम धामी ने बजट को बताया ऐतिहासिक, कांग्रेस ने निराशाजनक, पढ़ें क्या बोले पक्ष-विपक्ष के नेता
विज्ञापन
विज्ञापन


25 लाख से अधिक धनराशि की निविदा को बिना ई-निविदा प्रक्रिया के जारी किया गया है। जिला पंचायत को 13 लाख 93 हजार रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। इधर, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने बताया कि पंचायतीराज सचिव द्वारा पूर्व में पार्किंग को यथावत रखने के निर्देश हुए थे। अपर मुख्य अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि सोनप्रयाग पार्किंग को मंगलवार से जिला पंचायत पार्किंग का संचालन कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें