फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag: मंदाकिनी नदी में डूबने से पॉलिटेक्निक के छात्र की मौत, दो बहनों का था इकलौता भाई

Wed, 01 Mar 2023 09:38 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, तिलवाड़ा(रुद्रप्रयाग)

सार

तीन युवक गांव से तिलवाड़ा बाजार आए हुए थे। दोपहर बाद ये तीनों नदी में नहाने गए जहां शुभम डूब गया था। छात्र दो बहनों का इकलौता भाई था।
विज्ञापन
मंदाकिनी नदी में डूबने से छात्र की मौत - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रप्रयाग के तिलवाड़ा में मंदाकिनी नदी में नहाते समय एक पॉलिटेक्निक के छात्र की डूबने से मौत हो गई। छात्र दो बहनों का इकलौता भाई था। बुधवार को दोपहर करीब 2:45 बजे गैड-कंडारा गांव के तीन युवक मंदाकिनी नदी किनारे नहाने गए थे। इसी दौरान शुभम (19) पुत्र राजवीर सिंह नेगी का पैर फिसल गया जिससे वह नदी में गिरकर डूब गया।

विज्ञापन


साथियों ने नदी तत्काल कूदकर शुभम को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस व स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे। पुलिस की मदद से युवक को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Uttarakhand: टनकपुर में शारदा नदी में नहाने गए दो किशोर डूबे, खोज में जुटी टीम, नहीं लग रहा कोई सुराग
विज्ञापन
विज्ञापन


तिलवाड़ा चौकी प्रभारी संयोगिता रावत ने बताया कि तीनों युवक गांव से तिलवाड़ा बाजार आए हुए थे। दोपहर बाद ये तीनों नदी में नहाने गए जहां शुभम डूब गया था। बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उधर, घटना के बाद से युवक के घर, परिवार में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें