फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: 18 मई को खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, गर्भगृह से बाहर लाई गई प्रतिमा

Tue, 14 May 2024 08:00 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)

सार

16 मई को पूजा-अर्चना के बाद रुद्रनाथ की उत्सव डोली रात्रि प्रवास के लिए ल्वींठी बुग्याल पहुंचेगी और 17 मई को डोली देर शाम रुद्रनाथ मंदिर में प्रवेश करेगी।
विज्ञापन
रुद्रनाथ भगवान की पूजा करते पुजारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट 18 मई को प्रात: पांच बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। मंगलवार को गोपीनाथ मंदिर के गर्भगृह से रुद्रनाथ की प्रतिमा को विधि-विधान से मंदिर परिसर में स्थापित कर दिया गया है।

विज्ञापन


16 मई को पूजा-अर्चना के बाद रुद्रनाथ की उत्सव डोली रात्रि प्रवास के लिए ल्वींठी बुग्याल पहुंचेगी और 17 मई को डोली देर शाम रुद्रनाथ मंदिर में प्रवेश करेगी। 18 को प्रात: पांच बजे विधि-विधान से मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

Chardham Yatra 2024: गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पर लगा जाम, यात्रियों के वाहनों को ऋषिकेश में ही रोका
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वर्ष मंदिर की पूजा-अर्चना की जिम्मेदारी प्रधान पुजारी वेदप्रकाश भट्ट संभालेंगे। बुधवार को मंदिर परिसर में स्थित रुद्रनाथ डोली निवास स्थल पर भगवान रुद्रनाथ की विशेष पूजा आयोजित हुईं। इस मौके पर मुख्य पुजारी प्रयाग दत्त भट्ट, प्रवीन भट्ट, हरीश भट्ट, अपूर्व भट्ट, जनार्दन प्रसाद तिवारी, शांति प्रसाद, पूरण सिंह बिष्ट, विनोद राणा आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें