कर्णप्रयाग। नगर क्षेत्र के तहसील वार्ड में सोमवार को गुलदार की चहलकदमी से लोग दहशत में आ गए। यहां कोतवाली परिसर के आसपास गुलदार दिखाई दिया। रात को ही कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। अपर बाजार निवासी अनिल खंडूड़ी ने बताया कि तहसील में गुलदार दिखने से लोग सहमे हैं। स्थानीय निवासी संपूर्णांनंद डिमरी, वार्ड सदस्य ममता डिमरी, राजेश जोशी, अनिल खंडूड़ी, सौरभ कांडपाल आदि ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त करने की मांग की। संवाद