फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की अश्लील वीडियो बनाकर उसके पति को भेजी, आरोपी युवक के खिलाफ भड़की भीड़, पुलिस फोर्स तैनात

Thu, 02 May 2019 09:56 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
धारचूला में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अश्लील क्लीपिंग बनाकर एक महिला के वैवाहिक जीवन में आग लगाने से बुधवार शाम नगर में जनाक्रोश भड़क गया। सैकड़ों की संख्या में लोग आरोपी का घर फूंकने निकल पड़े। भीड़ ने आरोपी की दुकान का शटर तोड़कर सारा सामान सड़क पर फेंक दिया।

विज्ञापन


नगर में बवाल मचने पर पुलिस प्रशासन के हाथपांव फूल गए। धारचूला थाना पुलिस को स्थिति पर नियंत्रण करने के लिए आसपास के थानों से पुलिस फोर्स मंगानी पड़ी। मामला गंभीर देख देर शाम पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु भी धारचूला के लिए रवाना हो गए थे।

हालांकि समाचार लिखे जाने तक वह मौके पर नहीं पहुंचे थे। उधर, आरोपी युवक फरार है। देहरादून में एक विवाहिता ने धारचूला निवासी जीसान नामक युवक पर उसे अपनी हवस का शिकार बनाने का आरोप लगाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विवाहिता के अनुसार युवक ने उसके अश्लील फोटो भी लिए थे, जिसके बल पर वह उसे डराकर बार बार संबंध बनाता रहा। एक साल पूर्व उसकी शादी विदेश में नौकरी करने वाले युवक से हुई।

इससे नाराज जीसान ने विवाहिता के पति को अश्लील फोटो भेज दिए। इसके बाद पति ने उसे घर से बाहर कर दिया। विवाहिता की शिकायत पर देहरादून में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इधर, बुधवार को जैसे ही इस मामले की जानकारी धारचूला क्षेत्र के लोगों को हुई, उनमें आक्रोश फैल गया। देर शाम सैकड़ों की संख्या में लोग आरोपी का घर फूंकने के लिए निकल पड़े। भीड़ के आक्रोश को देखते हुए थाना पुलिस के हाथपांव फूल गए।

थाना पुलिस के जवानों ने भीड़ को बमुश्किल रोका। नगर में बवाल मच गया। इसके बाद आक्रोशित भीड़ जीसान की दुकान पर पहुंची और बंद दुकान का शटर तोड़कर सामान सड़क पर फेंक दिया। दो समुदायों से जुड़ा मामला होने के कारण आसपास के थानों से भी पुलिस फोर्स बुलाई गई। इस बीच, आरोपी युवक फरार हो गया। खबर लिखे जाने तक सड़कों पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें