कांवड़ यात्रा के दौरान प्रशासन ने हाईवे को पूरी तरह खाली रखने का दावा किया था, लेकिन कांवड़ियों की भीड़ के चलते कहने को तो हाईवे चल रहा है लेकिन बसों और अन्य भारी वाहनों के कारण रूट बदलना पड़ा है।
नया यातायात प्लान लागू होने के कारण अब हरिद्वार से दिल्ली और भी दूर हो गई है। हरिद्वार से दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को कुल 428 किलोमीटर के बजाय 40 किलोमीटर ज्यादा 468 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ रहा है। साथ ही यात्रियों को 48 रुपये अधिक किराया भी देना पड़ रहा है। अन्य शहरों के लिए भी हालात ऐसे ही हैं।
रूट डायवर्ट होने से अब दिल्ली जाने वाले यात्रियों को मंडावर, चंदक, बिजनौर, मीरापुर, मवाना, मेरठ, हापुड़ व गाजियाबाद होते हुए दिल्ली आना जाना करना पड़ रहा है। इसके चलते हर यात्री को अब 468 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ रहा है। इससे 40 किलोमीटर का अधिक रास्ता हो गया है। ऐसे में यात्रियों को अब 270 रुपये किराए देना पड़ रहा है। यही स्थिति अन्य शहरों की भी है।